Tuesday, May 12, 2026
English edition

Sports

सर्वसम्मति से चुनी गई बस्तर वॉलीबॉल संघ की नई टीम

April 12, 2026

सर्वसम्मति से चुनी गई बस्तर वॉलीबॉल संघ की नई टीम

Share this article

प्रेस विज्ञप्ति मां दंतेश्वरी की पावन धरा पर बस्तर वॉलीबॉल संघ का निर्वाचन सम्पन्न जगदलपुर स्थित होटल एम्बिशन में आज बस्तर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं निर्वाचन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी के चरणों में वंदन के साथ हुई। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर श्री गोविंद ईनाणी, सचिव पद पर श्री महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर श्री इंदरर्जीत सेठिया, उपाध्यक्ष के रूप में श्री चंद्रकांत भंडारी एवं श्री निलेश्वर, सहसचिव के रूप में श्री अब्दुल समीर तथा मीडिया एवं प्रचार-प्रसार हेतु श्री विनय राजू का चयन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय श्री महेश गगड़ा जी उपस्थित रहे। ऑब्जर्वर के रूप में राज्य संघ के उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद अकरम खान, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री श्याम सोमानी, बैडमिंटन संघ के सचिव श्री राजेश त्रिपाठी, पंजाब सनातन धर्म सभा से श्री अमरीक सिंह श्री सपत झा जी एवं श्री नवरतन जलोटा नथमाल पनपालिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कोच श्री नितिन पांडे, श्री विनोद नायर जी एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री हनुमान आवडी बस्तर जिला मुख्य रूप से संचालन किया प्रभारी बस्तर जोन शेख महबूब जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। गीदम क्षेत्र की राज्य स्तरीय महिला खिलाड़ियों एवं जगदलपुर के एक पुरुष खिलाड़ी का सम्मान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी “इंद्रावती वॉलीबॉल लीग” की ट्रॉफी एवं जर्सी का अनावरण किया गया, जो बस्तर में वॉलीबॉल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। “खेलेगा बस्तर, बढ़ेगा बस्तर्” मोबाइल मुक्त बचपन के संकल्प के साथ संघ द्वारा भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।