India
लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया, BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा: राहुल गांधी
July 29, 2026 Source: Bharat Pulse Media
Share this article
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदिरा भवन में इस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है. लोकसभा में हंगामे के बीच पेपर लीक से जुड़े नए बिल को पास कर दिया गया. लेकिन इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बात को लोकसभा में पूरी तरह नहीं रख पाए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया. मैं बीजेपी और RSS से माफी नहीं मांगूगा.
राहुल ने अपने भाषण के दौरान पुलिस एक्शन का जिक्र करते हुए गृह मंत्री पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ. संसद से 500 मीटर दूर भारत के बच्चों को मारा.
राहुल गांधी ने बुधवार (29 जुलाई) को दिल्ली के इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैंने स्पीकर से कई बार आग्रह किया. यहां तक की BJP के कई वरिष्ठ नेताओं से भी कहा, पर मुझे बोलने नहीं दिया गया. इससे पहले लोकसभा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उनके संबोधन के दौरान उनका माइक बंद किया गया और उन्हें बोलने नहीं दिया गया. हालांकि, बीजेपी ने इसको झूठ करार दिया है.
उन्होंने पुलिस एक्शन का जिक्र करते हुए गृह मंत्री पर सवाल उठाए. कहा कि छात्रों पर बर्बरता करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस अधिकारी से बात कर रहे थे. छात्रों पर हुए पैलेट गन का इस्तेमाल की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हुई है. मैंने AIIMS का मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है, जिससे पता चलता है कि उसे पैलेट गन लगी थी.
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. जबकि मुद्दे को उठाना मेरा अधिकार है. छात्रों पर हुए अत्याचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं. और यही मुद्दा मैं संसद में उठाना चाह रहा था, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया.
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई के आदेश अगर गृह मंत्रालय ने नहीं दिए तो आखिर किसने दिए. राहुल ने आरोप लगाया कि या तो गृह मंत्री को पता नहीं था, या फिर उन्हें सब पता था.