Tuesday, July 14, 2026
English edition

India

वीबी-जी रामजी योजना के तहत सारंगढ़ में 30 हजार सीड बॉल का वितरण

July 14, 2026 Source: Bharat Pulse Media

वीबी-जी रामजी योजना के तहत सारंगढ़ में 30 हजार सीड बॉल का वितरण
वीबी-जी रामजी योजना के तहत सारंगढ़ में 30 हजार सीड बॉल का वितरण
वीबी-जी रामजी योजना के तहत सारंगढ़ में 30 हजार सीड बॉल का वितरण
वीबी-जी रामजी योजना के तहत सारंगढ़ में 30 हजार सीड बॉल का वितरण
वीबी-जी रामजी योजना के तहत सारंगढ़ में 30 हजार सीड बॉल का वितरण

Share this article

रायपुर, 14 जुलाई 2026/ विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) के अंतर्गत सारंगढ़,-बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ की ग्राम पंचायत गोड़म में सीएलएफ क्लस्टर से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 30 हजार सीड बॉल तैयार किए गए। *मानव श्रृंखला बनाकर बीज रोपण उत्सव मनाया* इन सीड बॉल का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्लस्टर के सरपंचों, अन्य अधिकारियों तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति में क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों को किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर मानव श्रृंखला का निर्माण कर बीज रोपण उत्सव मनाया और लोगों को वीबी जीरामजी अंतर्गत पौधारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। *तालाबों एवं डबरियों की मेड़ों सहित उपयुक्त स्थलों पर होगा रोपण* इस अवसर पर निर्देश दिए गए कि सीड बॉल का उपयोग वीबी- जीरामजी के अंतर्गत निर्मित तालाबों की मेड़ों, डबरियों की मेड़ों तथा अन्य उपयुक्त स्थलों पर रोपण के लिए किया जाएगा, ताकि वर्षा ऋतु में हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। *वीबी - जीरामजी के उद्देश्यों एवं जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों की दी जानकारी* कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों को वीबी - जीरामजी योजना के उद्देश्यों, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई। सभी से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।