Wednesday, July 8, 2026
English edition

Entertainment

प्रभास की ‘स्पिरिट’ के सेट पर बड़ा हादसा, कोलकाता के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं ये अभिनेता

July 8, 2026 Source: Bharat Pulse Media

प्रभास की ‘स्पिरिट’ के सेट पर बड़ा हादसा, कोलकाता के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं ये अभिनेता

Share this article

बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजेश शर्मा इस समय गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रभास की आगामी फिल्म **‘स्पिरिट’** की शूटिंग के दौरान हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया। शुरुआत में यह घटना सामान्य लगी, लेकिन कुछ घंटों बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और मामला गंभीर संक्रमण तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद तकनीशियनों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के पास उन्हें किसी जहरीले जीव ने काट लिया। उस समय उन्हें ज्यादा दर्द या परेशानी महसूस नहीं हुई, इसलिए उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन करीब छह घंटे बाद उनके दाएं पैर में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बावजूद वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोलकाता के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान उन्हें तेज बुखार और बेचैनी भी होने लगी। कोलकाता पहुंचते ही उन्हें ढाकुरिया स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमण उनके पैर की उंगलियों से घुटने तक फैल चुका है और प्रभावित हिस्से में बड़े छाले भी बन गए हैं। डॉक्टरों ने ब्लड क्लॉट बनने की आशंका भी जताई है, क्योंकि यदि यह फेफड़ों तक पहुंचता है तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी ने बताया कि विस्तृत मेडिकल जांच के बाद 9 जुलाई को राजेश शर्मा की सेहत से जुड़ा अगला आधिकारिक अपडेट जारी किया जाएगा। इस बीच अभिनेता के परिवार ने सभी शुभचिंतकों, फिल्म इंडस्ट्री के साथियों और कठिन समय में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया है।