Wednesday, July 1, 2026
English edition

India

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, 1 जुलाई से 19 किलो गैस सिलेंडर ₹180 तक सस्ता, जानें नए रेट

July 1, 2026 Source: Bharat Pulse Media

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, 1 जुलाई से 19 किलो गैस सिलेंडर ₹180 तक सस्ता, जानें नए रेट

Share this article

जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 180 रुपये तक की कटौती कर दी है। हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पहले की तरह ही पुराने रेट पर उपलब्ध रहेंगे। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2,930 रुपये में मिलेगा, जो पहले 3,113.50 रुपये का था। कोलकाता में इसकी कीमत घटकर 3,081.50 रुपये, मुंबई में 2,885.50 रुपये और चेन्नई में 3,106 रुपये हो गई है। पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में आई तेजी तथा पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लगातार महंगे हुए थे। अब वैश्विक बाजार में हालात सामान्य होने के बाद कंपनियों ने कीमतों में राहत दी है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये और पटना में 1,031 रुपये में मिलेगा। 1 जुलाई से एक और बड़ा बदलाव लागू हुआ है। अब पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में प्रतिदिन 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा समाप्त कर दी गई है। साथ ही फैक्ट्रियों और बड़े व्यावसायिक खरीदारों पर लगी ईंधन खरीद की पाबंदियां भी हटा ली गई हैं। यह प्रतिबंध जून में ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लगाया गया था, जिसे अब सप्लाई सामान्य होने के बाद वापस ले लिया गया है। हालांकि, इसी बीच सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) बढ़ाकर 4 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जो पहले 1.5 रुपये प्रति लीटर थी।