Wednesday, July 1, 2026
English edition

World

वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख और दिया बड़ा ऑफर

June 25, 2026 Source: Bharat Pulse Media

वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख और दिया बड़ा ऑफर

Share this article

PM Modi React On Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। महज 45 सेकंड के भीतर आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों ने देश के कई हिस्सों को प्रभावित किया, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सैकड़ों इमारतें ढह गई हैं और हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस भीषण आपदा पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि वेनेजुएला में हुई तबाही से वे बेहद दुखी हैं। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला और उसके नागरिकों के साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार, यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में भारी जनहानि हो सकती है। राजधानी कराकस सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, जहां कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों में दहशत का माहौल है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप का असर वेनेजुएला की सीमाओं से बाहर भी महसूस किया गया। करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के कुछ इलाकों में भी झटकों के कारण एहतियातन इमारतों को खाली कराया गया। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।