Wednesday, July 1, 2026
English edition

India

CUET-UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड...

June 23, 2026 Source: Bharat Pulse Media

CUET-UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड...
CUET-UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड...

Share this article

**नई दिल्ली।** नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट **cuet.nta.nic.in** पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल परीक्षा के लिए करीब 15.68 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड में नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और योग्यता स्थिति जैसी जानकारियां देख सकते हैं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो छात्र संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इस वर्ष CUET-UG 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई के बीच किया गया था। हालांकि बकरीद के कारण 28 मई की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी, जिसे 6 और 7 जून को आयोजित किया गया। परीक्षा देश और विदेश के कुल 321 शहरों में आयोजित हुई, जिसमें 37 विषय शामिल थे। इनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) शामिल रहे। इससे पहले NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी किए थे। अंतिम परिणाम इन्हीं प्रक्रियाओं के बाद घोषित किया गया। ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड * सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट **cuet.nta.nic.in** पर जाएं। * होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। * आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। * कैप्चा भरकर सबमिट करें। * स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। जानें मार्किंग स्कीम CUET-UG 2026 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाती है। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाते। यदि किसी प्रश्न में त्रुटि पाई जाती है और उसे हटाया जाता है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को उसका लाभ प्रदान किया जा सकता है।