Tuesday, June 30, 2026
English edition

Entertainment

डायरेक्टर Nandini Reddy ने Samantha Ruth Prabhu की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात...

June 23, 2026 Source: Bharat Pulse Media

डायरेक्टर Nandini Reddy ने Samantha Ruth Prabhu की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात...

Share this article

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) की सफलता के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो और तस्वीरों के बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब फिल्म की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी (Nandini Reddy) के एक बयान ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है। हाल ही में फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाया गया, जिसमें सामंथा ने जींस और टी-शर्ट पहनकर शिरकत की थी। इस दौरान लोगों की नजर उनके लुक पर गई और सोशल मीडिया पर बेबी बंप को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं। इसी बीच फिल्म की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सामंथा की प्रेग्नेंसी ऐसे समय पर हुई है, जब उनकी फिल्म को शानदार सफलता मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि सक्सेस सेलिब्रेशन में शामिल होना सामंथा का सोच-समझकर लिया गया फैसला था, जिसके बाद यह चर्चा और ज्यादा बढ़ गई। हालांकि, अब तक सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरू की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि अभिनेता नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से अलग होने के बाद सामंथा ने साल 2025 के आखिर में निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरू से शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विवाह किया था।