Wednesday, July 1, 2026
English edition

World

पाकिस्तान प्रेम पर अपने ही देश में घिरे जेडी वेंस, सीनेटरों ने इतिहास की दिलाई याद...

June 23, 2026 Source: Bharat Pulse Media

पाकिस्तान प्रेम पर अपने ही देश में घिरे जेडी वेंस, सीनेटरों ने इतिहास की दिलाई याद...

Share this article

पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे हैं। स्विट्जरलैंड में ईरान से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के दौरान वेंस ने कहा था कि “हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं।” उनके इस बयान पर कई रिपब्लिकन नेताओं और सीनेटरों ने कड़ी आपत्ति जताई और पाकिस्तान के पुराने रिकॉर्ड की याद दिलाई। रिपब्लिकन सीनेटरों का कहना है कि पाकिस्तान का आतंकवादियों को शरण देने का लंबा इतिहास रहा है और ऐसे में उसके प्रति इस तरह का रवैया उचित नहीं माना जा सकता। अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब यह स्पष्ट होना चाहिए कि अमेरिका के असली दोस्त कौन हैं और दुश्मन कौन। उन्होंने पाकिस्तान और कतर पर आतंकवादियों को संरक्षण देने के आरोपों का भी जिक्र किया। वेंस उस समय पाकिस्तान और कतर के नेताओं के साथ ईरान से जुड़े शांति समझौते की तकनीकी पहलुओं पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दिए गए उनके बयान को लेकर रिपब्लिकन नेताओं ने सवाल उठाए। रिक स्कॉट ने आरोप लगाया कि ईरान के लंबे समय से चले आ रहे आतंकी नेटवर्क को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस बीच मोंटाना के सीनेटर टिम शीही ने भी वेंस के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह नहीं भूलना चाहिए कि ओसामा बिन लादेन कई वर्षों तक पाकिस्तान में छिपा रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के जरिए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला को समर्थन मिलता रहा है। US सीनेटरों ने ‘पाकिस्तान प्रेम’ के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.