Wednesday, July 1, 2026
English edition

India

TMC के 440 करोड़ रुपये फ्रीज, HDFC ने तीन खातों पर लगाई रोक, बागी विधायक भी सक्रिय...

June 20, 2026 Source: Bharat Pulse Media

TMC के 440 करोड़ रुपये फ्रीज, HDFC ने तीन खातों पर लगाई रोक, बागी विधायक भी सक्रिय...

Share this article

पश्चिम बंगाल में चुनावी झटके के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी संघर्ष अब पार्टी की वित्तीय संपत्तियों तक पहुंच गया है। पार्टी में बढ़ती गुटबाजी के बीच एचडीएफसी बैंक ने TMC के तीन बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी है। इन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास की ओर से लिखे गए पत्र के बाद हुई। उन्होंने बैंक से मांग की थी कि जब तक पार्टी की वास्तविक नेतृत्व व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक खातों में यथास्थिति बनाए रखी जाए और किसी भी तरह के डेबिट ट्रांजैक्शन या संचालन नियमों में बदलाव की अनुमति न दी जाए। इसके बाद पुलिस ने भी इन तीन खातों से धन निकासी और अन्य वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी। इसी बीच, तृणमूल के बागी खेमे के कुछ विधायकों ने विधाननगर पुलिस की साइबर सेल को पत्र लिखकर खातों को फ्रीज करने की मांग की। विपक्ष के नेता ऋतब्रत बंद्योपाध्याय ने भी इस मामले में अरूप बिस्वास का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि इन खातों में मौजूद धन के स्रोतों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इसमें कथित कटमनी, चोरी या गबन से जुड़ी रकम भी शामिल हो सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में अरूप बिस्वास को कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। वहीं, पार्टी के 20 लोकसभा सांसदों द्वारा NCPI में विलय की घोषणा के बाद TMC में संकट और गहरा गया है। वित्त वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी की कुल संपत्ति 1,081.78 करोड़ रुपये बताई गई है।