Wednesday, July 1, 2026
English edition

India

UPSC प्रीलिम्स 2026: ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों की शानदार सफलता, CM साय ने दी बधाई...

June 18, 2026 Source: Bharat Pulse Media

UPSC प्रीलिम्स 2026: ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों की शानदार सफलता, CM साय ने दी बधाई...
UPSC प्रीलिम्स 2026: ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों की शानदार सफलता, CM साय ने दी बधाई...
UPSC प्रीलिम्स 2026: ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों की शानदार सफलता, CM साय ने दी बधाई...

Share this article

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की खबर सामने आई है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 विद्यार्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर शानदार सफलता हासिल की है। इन सफल अभ्यर्थियों में अधिकतर छात्र-छात्राएं जनजातीय, ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर सभी के लिए मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्राइबल यूथ हॉस्टल जैसे प्रयासों से दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों के छात्रों को बड़ा अवसर मिल रहा है, जिससे वे देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। इस परीक्षा में सफल हुए छात्रों में गौतम कुमार, कुलभूषण सिंह पोया, हरि चंद्र प्रकाश सिंह, मयंक रात्रे, मलिकराम पटेल, आर्यन राठौर, चेतन लाल, हरीश कुमार पटेल, किशन लाल साहू, सत्यनारायण चंद्राकर, दीक्षा दिवाकर, विकेश कुर्रे और श्री प्रकाश पटेल शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस हॉस्टल में छात्रों को निःशुल्क आवास, भोजन, पुस्तकालय, स्टडी मैटेरियल और कोचिंग जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे उन्हें बेहतर तैयारी का माहौल मिलता है।