Friday, July 3, 2026
English edition

World

टेलीग्राम का रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बड़ा आरोप, CEO बोले- BGP हाइजैकिंग से रोका जा रहा ऐप एक्सेस

June 17, 2026 Source: Bharat Pulse Media

टेलीग्राम का रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बड़ा आरोप, CEO बोले- BGP हाइजैकिंग से रोका जा रहा ऐप एक्सेस

Share this article

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए कथित तौर पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी आदेश के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर 22 जून तक रोक रहेगी, जबकि 30 जून तक मैसेज एडिट करने की सुविधा बंद रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम अंतिम विकल्प के रूप में उठाया गया है। इस बीच, टेलीग्राम और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। टेलीग्राम के संस्थापक और CEO पावेल ड्यूरोव ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि रिलायंस कथित तौर पर BGP हाइजैकिंग के जरिए टेलीग्राम की इंटरनेट कनेक्टिविटी में हस्तक्षेप कर रहा है, जिससे भारत ही नहीं बल्कि यूएई समेत कई देशों के लाखों यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट में ड्यूरोव ने कहा कि यह तकनीकी गड़बड़ी जानबूझकर की गई प्रतीत होती है और रिलायंस को इस संबंध में भेजी गई कई रिपोर्टों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिलायंस और मेटा के बीच साझेदारी होने के कारण WhatsApp के हितों को देखते हुए टेलीग्राम को निशाना बनाया जा रहा है। ड्यूरोव ने साफ कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के लिए केवल टेलीग्राम को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है, क्योंकि किसी भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, सरकार और रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।