Saturday, July 4, 2026
English edition

World

मार्क जकरबर्ग का बड़ा ऐलान: Meta भारत में बनाएगा पहला AI डेटा सेंटर, रिलायंस से साझेदारी...

June 10, 2026 Source: Bharat Pulse Media

मार्क जकरबर्ग का बड़ा ऐलान: Meta भारत में बनाएगा पहला AI डेटा सेंटर, रिलायंस से साझेदारी...

Share this article

Mark Zuckerberg की अगुवाई वाली कंपनी Meta Platforms ने भारत में अपने पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर की स्थापना की घोषणा की है। यह परियोजना भारत की डिजिटल और AI क्षमता को एक नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। इसके लिए Meta ने भारत की प्रमुख कंपनी Reliance Industries के साथ साझेदारी की है। यह AI डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में स्थापित किया जाएगा और इसका निर्माण रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा किया जाएगा, जबकि Meta इसमें अपने AI ऑपरेशंस शुरू करेगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस डेटा सेंटर की क्षमता लगभग 168 मेगावॉट होगी, जिसे भविष्य में विस्तार देने की योजना भी है। यह सुविधा भारत के AI मिशन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है। इस प्रोजेक्ट के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज डेटा सेंटर के पूरे जीवनचक्र की जिम्मेदारी निभाएगी। इसमें डिजाइन, डेवलपमेंट, यूटिलिटी मैनेजमेंट, रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई, नेटवर्क कनेक्टिविटी और पूरी तरह से मैनेज्ड ऑपरेशनल सर्विसेज शामिल होंगी। इसका उद्देश्य एक एंड-टू-एंड सॉल्यूशन उपलब्ध कराना है, जिससे बड़े स्तर पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर को आसानी से संचालित किया जा सके। Mark Zuckerberg ने इस साझेदारी पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि Meta भारत में रिलायंस के साथ मिलकर अपना पहला AI डेटा सेंटर बना रहा है। उनके अनुसार, यह कदम वैश्विक AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में मदद करेगा और भारत में कंपनी के निवेश को और मजबूत करेगा। इस साझेदारी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में हाइपरस्केल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक सिंगल-विंडो समाधान प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी। यह प्रोजेक्ट भारत में तकनीकी विकास, डेटा प्रोसेसिंग क्षमता और AI आधारित सेवाओं के विस्तार में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।