Saturday, July 4, 2026
English edition

World

अमेरिका ने कई बड़ी चीनी कंपनियों को ‘मिलिट्री लिस्ट’ में किया शामिल, सेना की मदद का आरोप...

June 9, 2026 Source: Bharat Pulse Media

अमेरिका ने कई बड़ी चीनी कंपनियों को ‘मिलिट्री लिस्ट’ में किया शामिल, सेना की मदद का आरोप...

Share this article

अमेरिका ने चीन की कई बड़ी टेक्नोलॉजी और औद्योगिक कंपनियों को ‘चीनी मिलिट्री कंपनियों’ की सूची में शामिल कर दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) का आरोप है कि ये कंपनियां प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और सरकारी सुरक्षा एजेंसियों की मदद कर रही हैं। यह कदम नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (NDAA) के सेक्शन 1260H के तहत उठाया गया है, जिसके अंतर्गत अब तक 100 से अधिक चीनी कंपनियों को इस सूची में डाला जा चुका है। इस सूची में कई प्रमुख कंपनियां शामिल हैं, जैसे अलीबाबा, बायडू, BYD, टेनसेंट, हुवावे, CATL, DJI, टीपी-लिंक, यूनिट्री, हिकविज़ और कोस्को शिपिंग। इसके अलावा चीन की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे चाइना मोबाइल, चाइना टेलीकॉम और चाइना यूनिकॉम भी इसमें शामिल हैं। अमेरिका का दावा है कि इन कंपनियों के संबंध चीन के सरकारी मंत्रालयों और सैन्य ढांचे से जुड़े हुए हैं, जिनमें SASAC, MIIT, SASTIND और PLA शामिल हैं। पेंटागन के अनुसार, चीन इन कंपनियों को अपने रणनीतिक तकनीकी कार्यक्रमों जैसे ‘लिटिल जाइंट’ और ‘सिंगल चैंपियन’ स्कीम के तहत आगे बढ़ा रहा है, ताकि उन्नत तकनीकों का विकास कर अमेरिका को वैश्विक स्तर पर चुनौती दी जा सके। अमेरिका का मानना है कि इन तकनीकों का उपयोग भविष्य में सैन्य और रक्षा उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन कंपनियों को इस सूची में गलत तरीके से शामिल किया गया है, वे कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रख सकती हैं और अपने नाम हटवाने के लिए अपील कर सकती हैं। इसके लिए एक औपचारिक प्रक्रिया और गाइडलाइन भी जारी की गई है।