Saturday, July 4, 2026
English edition

World

‘ये पाखंड का सबसे बड़ा उदाहरण’, UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार...

June 9, 2026 Source: Bharat Pulse Media

‘ये पाखंड का सबसे बड़ा उदाहरण’, UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार...

Share this article

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने अफगानिस्तान में हालात और पाकिस्तान की कार्रवाइयों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने अपने मित्र देश अफगानिस्तान का समर्थन करते हुए पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए और उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर कठघरे में खड़ा किया। UNSC में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में सीमा पार हमले किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत हुई है। भारत ने इन हमलों को “सैन्य कार्रवाई” कहने के पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए इसे “नरसंहार” बताया। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि किसी भी प्रकार की सामूहिक नागरिक हत्या को सैन्य कार्रवाई का नाम देना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का खुला उल्लंघन है और यह नैतिक रूप से अस्वीकार्य है। भारत ने अपने बयान में यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है। साथ ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2026 के शुरुआती तीन महीनों में अफगानिस्तान में 372 आम नागरिकों की मौत हुई, जिनमें से कई रमजान के पवित्र महीने में हुई घटनाओं से जुड़ी थीं। भारत ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के व्यापार मार्गों को बाधित कर रहा है, जिससे एक लैंडलॉक देश होने के नाते अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति और भी प्रभावित हो रही है। इसे भारत ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया। इसके साथ ही भारत ने अफगानिस्तान को दी जा रही अपनी मानवीय सहायता का विस्तार से उल्लेख किया। भारत ने बताया कि 2021 के बाद से हजारों टन गेहूं, दवाएं, वैक्सीन और अन्य राहत सामग्री अफगानिस्तान भेजी गई है। इसके अलावा कई स्वास्थ्य परियोजनाएं, अस्पताल, और विकास कार्य भी वहां चल रहे हैं। भारत ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह अफगान जनता के बेहतर भविष्य और मानवीय सहयोग के साथ खड़ा है।