Saturday, July 4, 2026
English edition

India

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद AAP का बड़ा हमला, जब तक कांग्रेस करेगी नेतृत्व तब तक…

June 8, 2026 Source: Bharat Pulse Media

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद AAP का बड़ा हमला, जब तक कांग्रेस करेगी नेतृत्व तब तक…

Share this article

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार (8 जून) को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत 20 से अधिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राजनीतिक रणनीति और गठबंधन के भीतर समन्वय को मजबूत करना था। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) और डीएमके ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। इस बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से INDIA गठबंधन का गठन किया गया था, उसी भावना के साथ सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है। भारती ने दावा किया कि जब तक कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में गठबंधन आगे बढ़ेगा, तब तक इसका भविष्य मजबूत नहीं हो सकेगा। सोमनाथ भारती ने कांग्रेस पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई मौकों पर पार्टी का रवैया सहयोगी दलों के प्रति सकारात्मक नहीं रहा। उन्होंने दिल्ली लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में खुलकर प्रचार किया, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए कांग्रेस के अधिकांश बड़े नेताओं ने सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के साथ अप्रत्यक्ष तालमेल के आरोप भी लगाए। भारती ने चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट कटने और वोटों में अनियमितता के मुद्दे उठाते हुए कहा कि विपक्षी एकता तभी मजबूत हो सकती है, जब सभी सहयोगी दल समान भावना और पारदर्शिता के साथ काम करें।