Wednesday, July 1, 2026
English edition

Politics

विकास की नई पहचान, आपका वोट बनाएगा शिवनंदनपुर महान ...

May 31, 2026 Source: Bharat Pulse Media

Share this article

सूरजपुर/ विश्रामपुर- नगर पंचायत शिवनंदनपुर के चुनावी रण में भाजपा की बढत दिखाई दे रही है तो कांग्रेस आपसी मतभेद व गुटबाजी के कारण पिछड़ती जा रही है। भाजपा जहाँ विष्णु देव साय सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर घर तक पहुँच रही है। वही शिवनंदनपुर नगर पंचायत गठन के बाद हुए मूलभूत विकास कार्य भाजपा के लिए विकास का पैमाना साबित हो रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सभा में उमड़ा जनसैलाब भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने शिवनंदनपुर के विकास की गारंटी व मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की आम लोगों के बीच सहज उपलब्धता भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में कारगर साबित हो रहा है। वही कांग्रेस का आपसी गुटबाजी हार का प्रमुख वजह बन सकती है। पीसीसी चीफ दीपक बैज व भूपेश बघेल के दौरे से सिंहदेव खेमा चुनाव से दूरी बना लिया है बताया जा रहा है कि सरगुजा ईलाके में सिंहदेव के करीबियों की बड़ी टीम है लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन में भूपेश व दीपक बैज ने झटका देते हुए पैलेस विरोधी शशि सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया। इसके बाद से सिंहदेव खेमा आरपार के मूड में हैं सूत्रों की माने तो कांग्रेस प्रत्याशी की दागदार छवि के कारण नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी भी प्रचार अभियान से दूरी बना रखी है।